- Hindi News
- National
- Kodarma News Fighting In Mutual Dispute 4 Seriously Injured Case Registered
आपसी विवाद में मारपीट, 4 गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
थाना क्षेत्र अंतर्गत गरायडीह पंचायत के लरियाडीह में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे की है। जानकारी अनुसार गांव के हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था। इस दौरान जहां अचानक 10-12 लोग अचानक तलवार, रॉड, लाठी डंडा से हमला बोल दिया। इसमें गरायडीह निवास गजमतिया देवी उम्र 35, उपेंद्र यादव उम्र 30, दामोदर यादव उम्र 36 और सकलदेव यादव गंभीर के घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर सकलदेव यादव की ओर से थाने में आवेदन देकर गरायडीह निवासी राजू यादव, महादेव यादव, राजेश यादव, रूपन यादव और मंटू यादव को आरोपी बनाया है। घायलों ने बताया कि वे लोग होली के दिन भजन कीर्तन कर रहे थे। इस दौरान गांव वाले विरोध किया और गुस्सा होकर गाली गलौज करते हुए डीजे बंद कर चले गए। और शाम 6:30 उक्त सभी अचानक हथियार के साथ लैस होकर हम सभी पर हमला बोल दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।