- Hindi News
- National
- Itkhori News Five Point Demand Letter Handed Over To Animal Husbandry Minister
पशुपालन मंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा
मयूरहंड | झारखंड पारावेट इकाई चतरा संघ ने शनिवार को पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष पांच सूत्री मांग सौंपा। मांग पत्र में पशु चिकित्सालयों में पारावेट के रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने, झारखंड सरकार के तत्वावधान में संचालित जेएसआईए होटवार द्वारा प्रशिक्षित परावेट को पहचान पत्र निर्गत करने, पारावेट की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रशिक्षित को मानदेय की व्यवस्था करने एवं प्रशिक्षित पारावेट को उनके नजदीकी प्रखंड के पशु चिकित्सालयों में योगदान हेतू आदेश जारी करने की मांग शामिल है। आवेदन सौंपने वालों में झारखंड पारा भेट संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष रामजीत कुमार रवि,सचिव अरविंद कुमार राय,उपसचिव अजय कुमार महतो के अलावा सागर कुमार कुशवाहा, मनोरंजन प्रमाणिक, नारायणा माकुंड ,मिथुन चंद्र महतो, सुरेंद्र प्रजापति, मनोज महतो ,राहुल कुमार साह ,अशोक कुमार महतो ,फूलचंद सिंह, विनोद सोरेन,समेत कई पारावेट कर्मी शामिल थे।