पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेंशन पुनरीक्षण के लिए फार्म भरवाकर जमा कराएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष नारायण मोदी ने कहा कि वित्त विभाग में सप्तम पेंशन पुनरीक्षण का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मियों व पदाधिकारियों का पेंशन पुनरीक्षण किया जाना है।

उन्होंने कहा कि अब तक बहुत से सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मियों व पदाधिकारी प्रपत्र भरकर महालेखा रांची व पटना को अपने डीडीओ के माध्यम से नहीं भेजवाएं हैं। ऐसे पेंशनभोगियों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपना प्रपत्र भरवाकर अपने डीडीओ के माध्यम से अवश्यक रूप से भेजवाएं, ताकि उन्हें पेंशन पुनरीक्षण के बाद आर्थिक लाभ हो सके।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक से मांग की है कि सातवां पेंशन पुनरीक्षण के संबंध में 1 जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों का प्रपत्र के आधार पर ऑनलाइन कर महा लेखागार को भेंजे, ताकि सेवानिवृत्त शिक्षक इस लाभ से वंचित नहीं रहें। मौके पर सचिव नारायण सिंह, महेश्वर पांडेय, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद मोदी, रामखेलावन प्रसाद, श्यामपरी देवी, गिरजानंदन प्रसाद, सुभाष शर्मा, सीता सुंदरी कुमारी सहित अन्य लोग मौज्ूद थे।

खबरें और भी हैं...