पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व वार्ड पार्षद ने की स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 22 के पूर्व वार्ड पार्षद मीता सिन्हा ने नप के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर चित्रगुप्त नगर मुख्य मार्ग, गांधी स्कूल रोड, आदर्श नगर, मास्टर मुहल्ला, रामनगर, गैस गोदाम गली में स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग की गई। पत्र में कहा गया है कि गांधी स्कूल राेड वार्ड नंबर 24, 25 व 23 के अंतर्गत आता है। उसी तरह चित्रगुप्त नगर मुख्य मार्ग जो सुभाष चौक से गुमो तक जाती है, जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 24, 23 व 22 आता है। यह शहर का मुख्य मार्ग होते हुए यहां के लोग अंधेरे में जाने को विवश है, चूंकि इस मार्ग में लाईट की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं चित्रगुप्त नगर पूर्वी गली, रामनगर, मास्टर मुहल्ला, आदर्श नगर के पेाल पर भी लाईट की व्यवस्था अब तक नहीं है। जिससे नगर पर्षद का इस क्षेत्र के प्रति भेदभाव झलकता है।
खबरें और भी हैं...