पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चतरा में फुजीफिल्म्स कैमरा निर्माण कंपनी की कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा | चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के बैनर तले फुजीफिल्म्स कैमरा निर्माण की मल्टीनेशनल कंपनी ने शनिवार को चतरा के होटल सेलिब्रेशन में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें कोलकाता से आए प्रशिक्षक अनिंदो बासु ने जिले भर से पहुंचे फोटोग्राफर को मिररलेश कैमरा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही इस नए दौर में फोटोग्राफी में गुणवत्ता लाने एवं नई तकनीक के इस्तेमाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसोसिएशन की ओर से आयोजन में पहुंचे हजारीबाग,रांची व पटना के अधिकारियों को मां भद्रकाली की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के बाद रांची से पहुंची मॉडल पूजा झा की अलग अलग एंगल से मॉडलिंग तस्वीर निकालने का मौका फोटोग्राफरों को मिला। इस बीच सीजीपीए अध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने कहा के इस बदलते दौर में फोटोग्राफरों को नई तकनीक की जानकारी जरूरी है । उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,वरिष्ठ फोटोग्राफर गौरी शंकर प्रसाद,नगर अध्यक्ष प्रेम कुमार, भैरो राम,प्रदीप कुमार,अवधेश कुमार,सुनील कुमार गुप्ता,सुनील प्रजापति,अशोक कुमार,सोनु कुमार समेत चतरा, इटखोरी, हंटरगंज,सिमरिया,टंडवा, गिद्धौर आदि के दर्जनों फोटोग्राफर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...