पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गायत्री महायज्ञ शुरू निकाली गई जलयात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापपुर | प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत चक डुमरवार में शुक्रवार को तीन दिवसीय नाै कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया। इस नाै कुंडीय महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन छात्र राजद जिला अध्यक्ष चंदन राज यादव के द्वारा किया गया। यज्ञ उद्घाटन समारोह के बाद ग्रामीणों व महिलाओं ने जलयात्रा के लिए मोरहर नदी से जल लेकर पुरे गांव का भ्रमण किया गया। इस नाै कुंडीय महायज्ञ को विधिविधान से पूजा अर्चना के लिए बाहर से पंडित तथा यज्ञ के शास्त्रियों को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विजय साहू,सरयू प्रसाद यादव, रामरतन यादव, आशीष गुप्ता, रामस्वरूप प्रजापति, लखन मिस्त्री, अरविंद यादव, छोटू कुमार, विजय यादव, मथुरा प्रसाद, मुकेश कुमार यादव, सुनील कुमार,जितेंद्र कुमार व बिरजू मिस्त्री सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...