पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गो कथा का आयोजन 13 से 26 मार्च तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प युवा भारत की ओर से झुमरी तिलैया के अड्‌डी बंगला दुर्गा मंडप में गो कथा के आयोजन 13 से 26 मार्च तक किया जाएगा। योग क्रांतिकारी योगी सुषमा सुमन व प्रदीप सुमन ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों व संगठन के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गो कथा झुमरीतिलैया में हो रही है, जो बहुत सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि गो कथा को संपन्न कराने को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें संरक्षक सुरेश जैन, श्यामसुंदर सिंघानिया, मधुसूदन दारूका, रामरतन महर्षि, नारायण सिंह ,शंकर चौधरी, महेश दारूका, प्रदीप केडिया, ओम खेतान, भारत भूषण दास है। वहीं समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुमन, उपाध्याय उपेंद्र दुबे, सचिव सुभाष वर्णवाल, कोषाध्यक्ष दीनदयाल केडिया, सह कोषाध्यक्ष मनोज साव सह सचिव आलोक कुमार सिन्हा व सदस्य मनोज कुमार राणा, डॉ मनोज कुमार, बबलू खटीक, राजेंद्र मिस्टकार, अजय वर्मा, अनिल सिंह, प्रवीण चंद्रा, नीरज सिंह, राजू जाधव, अविनाश कुमार, संतोष बनर्जी, रंजीत रावण, उत्तम कुमार राजपूत आदि को रखा गया है।
खबरें और भी हैं...