पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tandwa News Havan Took Place In A Four Day Twenty Four Horoscope Gayatri Mahayagya

चार दिवसीय चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हुआ हवन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होटल रुक्मणि इन परिसर मे आयोजित चार दिवसीय चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को हवन व भक्तिभाव के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ के आखरी दिन सैकड़ों लोग पहुंच कर पूजन व हवन कार्यक्रम मे भाग लिया। और हवन कर अपने सपरिवार के सुख और समृद्धि का कामना किया। इस दौरान ओम भूर्वभः स्वः की गुंज गूंजता रहा। यज्ञ समापन के बाद सभी लोगो ने होली की बधाई दिया। साथ ही तिलक होली के दौरान एक दूसरे को गुलाल की तिलक लगाते हुए। शुभकामनाएं दी। वहीं महायज्ञ के आखरी संध्या को संध्या कालीन युग संगीत व प्रवचन का श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक श्रद्धेय श्री रामनिवास तिवारी ने अपने उद्बोधन में सत्संग की महत्ता एवं प्रभाव, परम पूज्य गुरुदेव के महाकाल के रूप में अवतार के अनेक उद्धरण बताए। उन्होंने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव के रूप में इस कलियुग में एक ऐसे आचार्य मिले हैं जिनका उद्देश्य केवल और केवल भक्तों का कल्याण करना है। उन्हें भक्तों से लेना कुछ नहीं, केवल देना ही है।मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण यही शांतिकुंज का मिशन है। और इस तरह के कार्यक्रमों की अनवरत श्रृंखला चल रही है।

खबरें और भी हैं...