पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Health Department Said Two Healthy Third Person Could Not Be Found

स्वास्थ्य विभाग ने कहा- दो स्वस्थ तीसरे व्यक्ति का पता नहीं चल सका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}सदर अस्पताल के डीएस ने तीसरे व्यक्ति के सबंध में थाने को पत्र लिखकर दी जानकारी

राज्य के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम यूनिट की ओर से जिला के यूनिट को ईमेल के जरिए तीन संदिग्ध लोगों की सूची भेजी गई है, जो हाल के दिनो में विदेश का दौरा कर लौटे हैं। साथ ही निर्देश दिया गया था कि इनकी स्वास्थ्य की जांच की जाए। इसमें झुमरी तिलैया ताराटांड निवासी सागर कुमार चौरसिया व मरकच्चो के विजय सिंह और रांची पटना मुख्य मार्ग कृष्णा केयर सेंटर के निकट प्रभाकर तेजस्वी मोहित के नाम शामिल है। उल्लेखनीय हो कि ताराटांड निवासी सागर कुमार चौरसिया जो चीन की यात्रा कर वापस लौटे है, पर इनकी वापसी कोरोना वायरस फैलने से पहले हो गई थी, इनके घर जाकर स्वास्थ्य टीम ने मिलने की कोशिश की, परन्तु वे चीन से वापस आने के बाद चेन्नई स्थित किसी कंपनी में नौकरी करने चले गए है। उनके परिजनों ने टीम को बताया कि वे पूर्णत: स्वस्थ है।

वहीं दूसरा व्यक्ति मरकच्चो निवासी विजय सिंह जो 26 फरवरी को थाईलैंड घूमने गए थे और उनकी वापसी 29 फरवरी को हुई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जिसमें अविनाश आनंद व मरकच्चो के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एचके शर्मा ने उनके घर जाकर उसके स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें वे बिलकुल स्वस्थ पाए गए। जबकि तीसरा व्यक्ति रांची पटना मुख्य मार्ग कोडरमा के प्रभाकर तेजस्वी मोहित की स्वास्थ्य टीम के द्वारा खेाजबीन की गई, लेकिन इनके बारे में टीम को काई पता नहीं चल सका। इनका पासपोर्ट नंबर राज्य यूनिट द्वारा उपलब्ध कराया है, जो एनओएन0628311 है। इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ. रंजन ने की ओर से एक लिखित सूचना संबंधित थाने को दी गई है और उस व्यक्ति के बारे में पता करने की बात कही गई है। यह जानकारी वरीय दंत चिकित्सक सह झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के राज्य उपाध्यक्ष डा. शरद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में कोरोना वायरस से ग्रसित एक भी मरीज की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने अफवाहो पर ध्यान नहीं देने की बात कही और हाथ को हमेशा साफ रखने तथा हाथो से आंख, नाक व मूंह को बार बार छुने से परहेज करने की बात कही। उन्होंने चेहरे पर माक्स का इस्तेमाल करने और यदि बुखार, सर्दी, खांसी व सांस लेने में कठिनाई जैसी शिकायत हो तो नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक से मिलने की अपील की। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना वायरस के निजात के लिए पहले ही पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड चिन्हित कर दिया गया है और उस वार्ड के डा. मनोज कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

}जिला में कोरोना वायरस से ग्रसित एक भी मरीज की पहचान नहीं हो पाई है- डॉ. शरद
खबरें और भी हैं...