पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चतरा में होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, लोगों ने उड़ाए रंग-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईटखोरी |जिला मुख्यालय चतरा सहित पूरे जिले में रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। होली पर चतरा में जमकर रंग-गुलाल उड़ाए गए। लोगों ने एक दूसरे को रंग-अबीर लगाए और होली की शुभकामनाएं दी। रंगबिरंगी होली की शुरूआत सोमवार से ही हो गई थी। सोमवार की शाम आठ बजे से लेकर देर रात तक होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । शहर से लेकर गांवों तक लोग ढोल- मंजीरे के साथ फगुवा गीतों पर नाचते- गाते होलिका दहन किया । इसके दूसरे दिन मंगलवार को रंगों की होली खेली गई । लोग पहले पहर में रंग व दूसरे पहर में गुलाल से होली खेली । गांव में कहीं- कहीं कीचड़-मिट्टी के साथ कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। शहर में भी पूरे दिन जमकर होली खेली गई। दोपहर बाद लाेग नए-नए कपड़े पहने और बड़े के पैर छू आशीर्वाद लिए। लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर गले मिले और होली की बधाई दी। होली पर घर-घर में तरह-तरह के पकवान भी पके और परोसे गए। लोग अपने आस पड़ोस के घर जाकर होली खेली और पकवान का लुत्फ उठाया। पर्व को लेकर पुलिस की गतिविधि भी बढ़ी रही । शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे । पीसीआर व शक्ति पेट्रोलिंग के पुलिस जवान भी गश्त लगाते देखे गए ।
खबरें और भी हैं...