पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोडरमा के प्रखंडों में भी रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंडो़ में भी रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डोमचांच प्रखंड व इसके आसपास इलाकों में प्रेम व भाईचारे का प्रमुख त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। डोमचांच गोसाई रथा, काली मंडा, बाजार रोड, शहीद चौक सहित अन्य कई स्थानों पर सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर होली को लेकर विभिन्न समितियों व संकीर्तन मंडलियों द्वारा जुलूस की शक्ल में लोगों ने होली गीत गाते व नाचते हुए विभिन्न मुहल्लों व चौक-चौराहों का भ्रमण किया। वहीं होली को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकस दिखा।

जयनगर प्रखंड में मंगलवार को होलिका दहन के बाद से ही लोग के बीच रंग अबीर की शुरुआत हुई और होली के दूसरे दिन बुधवार की देर रात चलता रहा। प्रशासन के निर्देश पर जयनगर सहित विभिन्न गांव में डीजे पूर्ण रूप से बंद रहा। बीडीओ अमित कुमार, सीओ विजय हेमराज खलको, थाना प्रभारी सोनी प्रताप सहित पुलिस पदाधिकारी व्यवस्था को ठीक-ठाक रखने में काफी चुस्त दिखे। विभिन्न युवा व कीर्तन मंडली ने दिन भर जमकर होली गाए। होली के मौके पर माहुरी वैश्य मंडल की महिलाओं की ओर से परसाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में समाज के महिला पुरुष के अलावा हिंदू- मुस्लिम धर्म वाली शामिल होकर होली मिलन का आनंद उठाया। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों द्वारा फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई थी जहां लोग खाये और गले से गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। चंदवारा प्रखंड में प्रखंड के विभिन्न गांव में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। युवाओं और बच्चों की टोली रंगों में सराबोर नजर आए सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दिए। वहीं युवाओं ने डीजे के धुन पर थिरकते रहे। वहीं चंदवारा थाना प्रभारी व तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी चौक चौराहों पर पुलिस की गश्ती की जा रही थी। वहीं मरकच्चो में भी फगुआ की मस्ती व रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ संपन्न हो गई।

होली के दौरान विभिन्न गांव की गलियों में लोगों ने सामूहिक रूप से जुलूस निकाला व होली पर आधारित झुमटा गीत गाकर एक-दृूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। होली को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखे। सतगावां में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के बासोडीह, समलडीह, नरायडीह, जोगीडीह, नासरगंज, टेहरो सहित विभिन्न इलाकों में युवाओं की टोली ढोल- बाजे के साथ होली खेलने निकली थी। वहीं बुधवार को बुढ़वा होली खेला गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में बासोडीह बाजार में जुलूस निकाला गया। होली के दौरान पुलिस दिनभर गश्त लगाती रही।

खबरें और भी हैं...