प्रतापपुर में जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजागढ़ में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में बतौर झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता मौजूद थे। मौके पर सभी लोगों ने जमकर एक दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाये तथा होली की शुभकामनाएं दिए। होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़े।मौके पर मंत्री ने भी स्वयं ढोलक बजाकर होली का आनंद लिये।प्रतापपुर के अलावे हारा में भी मंत्री सत्यानंद भोगता के सम्मान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था।ग्रामीणों का कहना है ,कि आजादी के बाद से पहली बार कोई मंत्री हारा गांव आया है।मौके पर राजद जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव भोला प्रसाद,सूर्यदेव यादव,खेदु यादव,जितेंद्र सार्थक,प्रदीप यादव, जगदीश यादव,राजद जिला महासचिव अरूण कुमार यादव, गजवा मुखिया रोहित यादव,जयकार सिंह,जितेंद्र दास ,सिजुवा के पूर्व मुखिया सुविधा कुमारी, सुमन गुप्ता, जितेंद्र यादव,माला देवी ,रीना देवी ,बबन यादव, रघुलाल पासवान अनिल साव, श्रवन भारती, रामदास कुमार, बृजमोहन प्रसाद ,युगल किशोर प्रसाद मौजूद थे।