मोदी सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह
चंदवारा | प्रखंड के दुर्गा मण्डप परिसर चंदवारा में मोदी सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मौके पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार वर्णवाल ने किया। मौके पर समाजसेवी राजेंद्र मोदी, पूर्व मुखिया कृष्णदेव मोदी, आन्नद मोदी ,सतेन्द्र मोदी, मनोज मोदी, बिनोद मोदी, पंकज मोदी, बिश्वजीत मोदी, मुन्ना मोदी, पंकज मोदी, संतोश कुमार मोदी, अनिल कुमार, सुधीर मोदी, छोटेलाल वर्णवाल, पप्पू कुमार वर्णवाल, अमित कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।