पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Holi Meeting Of All Jharkhand Primary Teachers Association Organized

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का होली मिलन आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से दुधीमाटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ होली धुन के साथ जिला संगठन सचिव सुभाष चंद्रा ने किया। मौके पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सभी लोग फगुआ गीत पर होलियाना मूंड में नजर आए। माैके पर संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर रजक व जिला महासचिव रविकांत रवि ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसमें लोगों को हर गिला सिकवा भूलकर भाईचारे व सदभावना के साथ होली मनाने की आवश्यकता है। मौके पर अजीत कुमार आजाद, सत्यदेव प्रसाद, राजेंद्र, माधव कुमार,प्रदीप कुमार प्रसाद,संजय सुमन,राजकिशोर दास, रामचंद्र ठाकुर, विजय कुमार, विजय ठाकुर, विनोद गुप्ता,उदय सिंह,संजीव कुमार मिश्र,शिवशंकर मोदी,उमेश कुमार सिन्हा,मिथिलेश कुमार,विशवजीत कुमार,सूर्यदेव कुमार,मनोज वाजपेयी, रंजन कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...