पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली बड़ों को सम्मान व छोटो को प्यार करना सिखाता है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक योग क्लब झुमरी तिलैया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में मौजूद सरिया सीओ संदीप मधेसिया ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व बंधुत्व का पर्व है। वहीं अरूण कुमार ओझा ने कहा कि होली बड़ो को सम्मान व छोटो को प्यार करना सिखाता है। उन्हाेंने कहा कि होली के दौरान जितना रंगों का उपयोग कम किया जाए उतना अच्छा है। कार्यक्रम के दाैरान फगुआ गीतों पर योग क्लब के सदस्यों ने जमकर थिरका। मौके पर अशोक छाबड़ा, सुरेश प्रसाद सिंह, उदय सोनी, सतीश सिंह, कुलदीप पासवान, संजय वर्णवाल, अनूप कुमार, नंदलाल यादव, राजेंद्र वर्णवाल, रितेश बड़गवे, बबलू छाबड़ा, संजीत कुमार, दिलीप सिंह, महेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...