पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के विभिन्न गांव में शुक्रवार की देर रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि में सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। फसलों के बर्बाद होने से किसान काफी चिंतित व मायूस हैं। किसानों ने कर्ज लेकर बड़े पैमाने पर खेती की थी। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लाखों रुपये की फसल बर्बाद कर दिया। किसानों ने अपने खेतों में पत्ता गोभी, मटर, प्याज, लहसुन, अरहर, खीरा, चना, पालक साग, लौकी, करेला, मकई, राय, गेहूं, सरसों, सहित अन्य फसल लगाया था। प्रखंड के बनासाड़ी, पगार, खपिया, सड़मा, डाड़ी, जबड़ा, एदला, पुंडरा,टुटीलावा, सिकरी, कदले चौथा, अमगावा, नावा टांड, तलसा, शिला, इचाक, इचाकखुर्द सहित गांव में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि में किसानों के फसल बर्बाद हो गई है। इस ओलावृष्टि में बांग्ला ईट भट्ठों के मालिकों को भी भारी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...