हंटरगंज : असमय बारिश से किसानों को भारी क्षति
हंटरगंज| प्रखंड में असमय बारिश होने से किसानों को भारी नुकसान होने की उम्मीद है। गेहूं की फसल में हरदा रोग की संभावना बढ़ गई है। वहीं तैयार फसलें गेहूं, चना, मटर, अरहर, तीसी ,मसूर आदि फसलें चौपट हो रही है। एक ओर किसान कर्ज लेकर गेहूं की बुअाई कर रही है, तो दूसरी तरफ महाजन भी किसान के ऊपर कर्ज वसूली को लेकर दबाव बना रहा है। रोज-रोज की बारिश से किसान माथे पर हाथ रखकर सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। गेहूं फसल की बीमा भी नहीं कराई गई है। अब ऐसे में किसान को भारी नुकसान होने की संभावना है।