पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का अारोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | माकपा जिला कमेटी सदस्य ने भिखारी तुरी ने आरोप लगाया है कि मेघातरी में माकपा नेता ग्यासुद्दीन के घर के सामने ग्राम पंचायत की जमीन पर जितेंद्र राम द्वारा हनुमान झंडा व शिवलिंग डालकर सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा है कि वर्षों से मो. ग्यासुद्दीन अपने घर में परिवार के साथ रह रहे है और वे अपने परिवार का भरण पोषण के लिए घर में ही दर्जी का काम करते है। उन्होंने कहा कि आज ग्यासुद्दीन का परिवार भय व दहशत के माहौल में जी रहा है। उन्होंने कहा कि माकपा ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन से मांग करती है कि मेघातरी में माहौल बिगाड़ने वालो पर कार्रवाई करते हुए ग्यासुद्दीन के परिवार को सुरक्षा प्रदान करे और ग्राम पंचायत की जमीन पर पूर्व की व्यवस्था बहाल करे।
खबरें और भी हैं...