पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेक ईजी कंसेप्ट क्लासेज कोचिंग सेंटर का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा | चतरा कॉलेज रोड में नगवां मोड़ के पास मेक इजी कंसेप्ट क्लासेज कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया । इसका उद्घाटन मंत्री सत्यानंद भोक्ता व शिक्षक रविंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि संस्थान में छात्र-छात्रओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी।उद्घाटन के बाद मंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान की आवश्यकता चतरा में महसूस की जा रही थी । संस्थान में यहां के बच्चों को तैयारी कराया जाएगा। इससे यहां के बच्चों को एक अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए यहां के बच्चे रांची, पटना और कोटा जाते हैं। अब वे कम खर्च पर चतरा में ही तैयारी कर सकेंगे। मौके पर व्याख्याता विकास चतुर्वेदी, डॉ रविकांत शुभम्, राजेश यादव,अमेरिका यादव,नीतीश कुमार,मुकेश कुमार, अशोक पासवान,रमन साव, विश्वनाथ कुमार आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...