टाइगर वीडियोग्राफी प्रतिष्ठान का उद्घाटन
पत्थलगडा | पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक में टाइगर वीडियोग्राफी व गिफ्ट आइटम नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा ने फीता काटकर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को अब शहर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संचालक लेखराज कुमार ने कहा कि यहां सभी प्रकार के विडियोग्राफी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। इस मौके पर व्यवसायी प्रमोद कुशवाहा, त्रिभुवन प्रसाद, छात्र नेता अमित राजा, प्रिंस कुमार, कैलाश पांडेय व अन्य उपस्थित थे।