पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chatra News International Women39s Day Celebrated At Gramodaya Chetna Center

ग्रामोदय चेतना केंद्र में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को स्वयं सेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केेंद्र के प्रांगण मेें सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा व जिप सदस्य निशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूबी वर्मा ने कहा कि ग्रामोदय चेतना केंद्र समाज का वह आधार है, जो महिलाओं को निखरने का मंच प्रदान कर रहा है। संस्था के सचिव डॉ. सविता बनर्जी महिलाओं के लिए आदर्श है। संस्था सचिव डॉ. सविता बनर्जी ने कहा कि हर महिलाओं को यह स्वीकार करने की जरूरत है कि हम सब मां, बहन व प|ी के पहले एक नारी हो। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी महिलाएं ठाने की पितृसात्मक सोच का हिस्सा नहीं बनेंगे और महिलाओं के विरूद्घ अत्याचार में साथ नहीं देंगे। इस मौके पर ग्रामोदय चेतना केंद्र द्वारा संचालित आवासीय बालिका शिक्षण केंद्र की बालिकाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर बालिकाओं ने अपना कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराने की मांग रखी। इस दौरान अधिवक्ता सौम्या सिंहा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार एवं पक्ष की जानकारी दी। कार्यक्रम को निशा कुमारी , अनिता यादव व डीएवी के प्राचार्य ने संबोधित किया। इस मौके पर संस्था की ओर से सामाजिक बदलाव और स्वयं के बदलाव के लिए कदम बढ़ाने वाले महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले महिलाओं में जुवेदा, रूफिना, रेणु, प्रियंका, सुशीला आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...