पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tandwa News International Women39s Day Celebrated In Raham Panchayat Bhawan Tandwa

टंडवा के राहम पंचायत भवन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राहम पंचायत भवन स्थित मैदान मे रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे पंचायत क्षेत्र के अलावे अन्य जगहों के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास व विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया अक्षेयवट पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दास समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से फीता काट व द्वीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दास ने उपस्थित लोगों को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं का मान व सम्मान समाज एवं राष्ट्र का सम्मान है। आज हमारे ही बहने समाज व देश के विकास के साथ साथ देश की सुरक्षा मे तैनात हैं। महिलाएं चाहे विज्ञान के क्षेत्र हो, शिक्षा के क्षेत्र हो, प्रशासनिक क्षेत्र में यहां तक की सेना में जाकर देश की रक्षा में अपनी जीवन को समर्पित कर रखा है। वहीं राहम पंचायत के मुखिया अक्षयवट पाण्डेय, गाड़ीलोंग मुखिया श्री शंकर चौरसिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार गुप्ता ,भाजपा नेता गणेश गुप्ता, कामेश्वर पाण्डेय ने भी लोगों को संबोधन कर महिलाओं को हौसला बढ़ाते हुए समाज व देश के विकास मे आगे बढ़कर सेवा करने की बात कही। इसके पहले आए अतिथियों को झारखंडी लोक नृत्य के साथ स्वागत कर मंच तक लाया गया। जहां उन्हें बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व प्रमुख सुनीता देवी, रंजीत कुमार गुप्ता, विनोद कुमार पांडेय, मणि सिंह, अरुण पाण्डेय, नारायण महतो, बाबूलाल महतो, विकास पाण्डेय, महिला समिति से रूबी देवी, गिरजा देवी,सुनीता देवी, शबनम हेंब्रोम, गीता देवी ,प्रतिमा देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, अनीता देवी, रिंकी देवी, अंजू देवी ,सतीजा खातून सरिता देवी समेत सैकड़ो महिला व पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...