- Hindi News
- National
- Kodarma News International Women39s Day Was Celebrated By Srjan Mahila Vikas Manch
सृजन महिला विकास मंच की ओर से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
सृजन महिला विकास मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन शनिवार को वसुंधरा गार्डन में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अनिता कुमारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपा सामंता, जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अर्चना ज्वाला, आत्मा की रमा कुमारी व डीसीपीयू के अधिकारी मीना कुमारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में 28 गांव से लगभग 400 महिला व किशोरियों ने भाग लिया। स्वागत भाषण देते हुए मंच की सचिव नरगिस खातून ने कहा कि आज ही के दिन संस्था की शुरुआत हुई थी और चार साथियों के साथ यह संस्थान ने समाज से बाल दिवस, घरेलू हिंसा व महिला अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प लिया था, जिसके लिए संस्था निरंतर कार्य कर रही है। मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख अनिता ने कहा की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक ही दिन नहीं मनाना चाहिए, बल्कि महिलाओं के अधिकार व उत्थान के लिए हर दिन काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिला को सशक्त बनाना है। वहीं विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सामंता ने कहा की आज महिलाएं घर से निकल कर बाहर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है और पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर देश व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। बाल संरक्षण अधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि किशोरियों व महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम को रमा कुमारी, मीना कुमारी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां कल की भविष्य हैं। कार्यक्रम के दौरान किशोरी समूह ने स्वागत गीत व बाल मंच के कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को बाल विवाह पर रोक लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या पर लोकगीत व महिला आजादी के ऊपर महिलाओं की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।
समाराेह में महिला विकास व सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक सेवा के दिशा में बेहतर कार्य व सराहनीय योगदान के लिए मुंद्रिका देवी व बसंती देवी को चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं छतरपुर की आंगनबाड़ी सेविका शशि देवी व प्राइमरी शिक्षिका उमा देवी को भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जबकि बाल संरक्षण , महिला सुरक्षा, स्वास्थ व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए किरण देवी को लोकल लीडर व अनिता कुमारी को यंग अचीवर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मौके पर चित्रांकन प्रतियोगिता में पायल कुमारी, पूजा राना ,तबस्सुम परवीन, किशोरी फुटबॉल टीम चितरपुर व नवाडी को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक बोदरा ने किया। मौके पर जानिसार अख्तर ,पूनम ,गणेश चंद्र ,दीपक , किरण ,अनीता के अलावा काफी संख्या में संस्था के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौज्ूद थे।