पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंधविश्वास से बचना बहुत जरूरी : महादेव राम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | झारखंड राज्य महिला समाज कोडरमा जिला इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन कांको पंचायत भवन में किया गया। गोष्ठी सामाजिक विकास व महिला प्राथमिकता के विषय पर आधारित थी, जिसमें जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के देश में आधा घंटा में एक महिला दुष्कर्म की शिकार होती है। वहीं एक घंटा में एक बच्ची का भ्रूण हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि 100 महिला में 80 प्रतिशत महिलाएं अंधविश्वास का शिकार है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित करने की आवश्यकता है। वहीं भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि झारखंड में लाखो रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। गोष्ठी को उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, कलवा देवी, प्रकाश चंद्र राय, कैलाश रजक, गुंजा देवी, बसमतिया देवी, रीना देवी, कलावती देवी, शिला देवी ने भी संबोधित करते हुए महिलाओं को संगठित होकर आरक्षण बिल पारित कराने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता बताई। मौके पर मीना देवी, इंद्रावती देवी, ललिता देवी, रिंकू देवी, देवंती देवी, शांति देवी, सरस्वती देवी, काजल देवी, कुमकुम देवी, गायत्री देवी, चमेली देवी, विलास देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, यशोदा देवी, विष्णु देवी, सुकरी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...