मरकच्चो के मुर्कमनाय में जनता दरबार का आयोजन आज
कोडरमा | मरकच्चो प्रखंड के ग्राम पंचायत मुर्कमनाय में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक ने देते हुए बताया कि जनता दरबार के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।