पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Markacho News Janata Durbar People Said Work Is Not Done In Any Department

जनता दरबार... लोगों ने कहा-किसी भी विभाग में सही तरीके से नहीं होता काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान और पशुपालक बलदेव महतो ने विभागों की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा- संन्यास लेंगे

प्रखंड के मुर्कमनाय पंचायत अंतर्गत ग्राम बेला निवासी कृषक बलदेव महतो ने सरकारी विभागों की कार्यशैली से ऊबकर अपने जीवन से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। महतो ने गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में पदाधिकारियों को इस लेकर आवेदन सौंपा है। महताे ने कहा कि वे खेती करते हैं अाैर पशुपालन भी। आवेदन में महतो ने अपनी समस्या के संबंध में कहा है कि कृषि व पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं। इन विभागाें में उन्हें हर कार्य के लिए दाैड़-भाग करना पड़ता है। फिर भी काम पूरा नहीं हाेता है। उन्होंने यह भी कहा है की ग्राम बेला के थाना नंबर 112 के रजिस्टर टू का वॉल्यूम नंबर एक तहसील कचहरी से गायब हो गया है जिसके कारण उसकी जमीनें ऑनलाइन नहीं हो पा रही हैं। जिसके कारण जमीन की खरीद बिक्री नहीं हो रही है। रसीद नहीं काटने के कारण बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आवेदन मे कहा है की उनकी प|ी देवंती देवी नेत्र रोग से पीड़ित है। उसका इलाज चेन्नई स्थित शंकर नेत्रालय से चल रहा है। जिसमे लगभग पांच लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। उक्त नेत्रालय में गोल्डन कार्ड से इलाज नहीं किया जाता है।

खबरें और भी हैं...