जयनगर: आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल
थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपायडीह में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल में बालदेव महतो(60) व धनेश्वर महतो(50) के नाम शामिल है। वहीं अन्य कई लोगोंं काे भी चोटें आई है। घटना बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार बालदेव महतो अपने घर बगल में लकड़ी का चिराई करा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर बालदेव महतो व धानेश्वर महतो के बीच दोनों ओर से जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। हालांकि संबंध में दोनों की ओर देर शाम तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि दोनों ओर से हुई मारपीट में सभी घायल लोगों को इलाज कराया जा रहा है। आवेदन आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।