पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Jayanagar Kasturba Vidyalaya Does Not Have Light And Bathroom Facilities Students Said Stay In Koderma Only

जयनगर कस्तूरबा विद्यालय में लाइट व बाथरूम की सुविधा नहीं, छात्राओं ने कहा- कोडरमा में ही रहने दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी से मिलीं छात्राएं

झारखंड आवासीय विद्यालय डोमचांच में नामांकित छात्राओं ने शुक्रवार को उपायुक्त से मिलकर जयनगर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय में पठन पाठन की कि गई व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई गई। साथ ही उपायुक्त से विद्यालय का संचालन डोमचांच में नवनिर्मित भवन में कराए जाने की मांग रखी। इस संबंध में छात्राओं ने उपायुक्त को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पहले वे जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय में रहकर पढ़ाई पूरी कर रही थी, लेकिन पिछले 2 मार्च को अचानक उन सभी छात्राओं को जयनगर कस्तूरबा विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के भवन में लाइट व बाथरूम की सुविधा न के बराबर है। वहीं शिक्षकों का भी घोर अभाव है। उन सबों को रात्रि भोजन शाम के वक्त ही दे दिया जाता है। उनके अभिभावकों को जयनगर आने जाने में काफी कठिनाई होती है। भवन में कमरे की कमी के कारण एक ही रूम में लगभग 42 छात्राएं के रहने की व्यवस्था की गई है। छात्राओं ने डोमचांच स्थित विद्यालय के चालू होने तक उनसबों को जयनगर के बजाए कोडरमा स्थित कस्तूरबा विद्यालय में रखे जाने की मांग की गई। मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप ने छात्राओं को उनकी समस्याओं का जल्द निदान करने व इसके लिए डोमचांच प्रखंड में निर्मित झारखंड आवासीय विद्यालय के भवन में पानी की व्यवस्था शीघ्र पूरा करते हुए इसे चालू कराए जाने का आश्वासन दिया गया। उपायुक्त से मिलने काफी संख्या में छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी जिला समाहरणालय पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...