- Hindi News
- National
- Kodarma News Jharkhand Agitators Will Go To Ranchi For A Dharna Program On March 18
झारखंड आंदोलनकारी 18 मार्च को धरना कार्यक्रम में रांची जाएंगे
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को एक्सलेंट
होटल में हुई।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केंद्रीय संयोजक संतोष सहाय व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सत्यदेव राय, पूर्व जिला सचिव उमेश राम मौजूद थे। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 18 मार्च को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना कार्यक्रम में जिला से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय
लिया गया।
वहीं 16 मार्च को मोर्चा का राज्य स्तरीय बैठक डुमरी में आयोजित की गई है, जिसमें भी जिला से प्रतिनिधि भाग लेने पर सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद ने किया। मौके पर राजकुमार कुलकर्णी, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, मेनकी देवी, त्रिवेणी पांडेय, मोहन राम, रामेश्वर प्रसाद यादव, अनिल वर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।