एलआईसी ऑफिस में सम्मानित की गई जिप अध्यक्ष
चतरा|अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार काे नगवां स्थित एलआईसी ऑफिस में जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समाजसेवी सह एलआईसी अभिकर्ता सूरज भूषण शर्मा की ओर से आयोजित किया गया था। समारोह में ममता देवी को शाल, बुके, शील्ड और डायरी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सूरज भूषण शर्मा, रूपेश कुमार, विनय कुमार चौधरी उपस्थित थे