पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए तत्पर : किशुन दास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमरिया | थाना क्षेत्र के इचाक शीला ग्राम निवासी कलोया देवी का समुचित उपचार विधायक किशुन दास के देखरेख में की गई। मालूम हो कि कलोया देवी का पैर 2019 में एक एक्सीडेंट में चोटिल हो गया था। चिकित्सकों ने उसके पैर में प्लेट लगा दिए थे। उसके बाद उस फ्लैट को निकलवाने के लिए उसके पास पैसे का अभाव था। अभाव के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी और दर-दर की ठोकरें खाती फिर रही थी। अस्पतालों के चक्कर लगा लगा कर मायूस हो चुकी थी। वह किसी तरह विधायक किशुन कुमार दास के आवास पहुंची परंतु वे आवास में नहीं थे। आखिरी उम्मीद भी छोड़ जब वे घर जा रही थी तभी संवाददाताओं की नजर उसपर पड़ी और उसकी पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। विधायक ने कलोया को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन देकर अपने देख रेख में उसे रांची रिम्स में भर्ती करवाकर उसका उपचार करवाया।
खबरें और भी हैं...