- Hindi News
- National
- Kodarma News Koderma39s Special In Mechanical Engineering Got 191st Rank In All India
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कोडरमा के विशेष ने ऑल इंडिया में 191वां रैंक प्राप्त किया
झुमरी तिलैया निवासी विशेष जैन ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया 191वां रैंक प्राप्त कर जिला का नाम राेशन किया है। विशेष जैन पानी टंकी रोड निवासी मनोज पांडया व ममता पांडया के पुत्र है। विशेष के पिता मनोज ने बताया कि इस वर्ष कैट के एग्जाम में विशेष ने 99.84 फीसदी अंक लाया है और गेट के एग्जाम में ऑल इंडिया ऑल रैंक 191वां प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि विशेष ने 10वीं की परीक्षा डीएवी स्कूल झुमरी तिलैया से 10 सीजीपीए व 12वीं की परीक्षा डीएवी स्कूल से ही साइंस में 95.4 फीसदी अंकों से सफलता अर्जित की थी और वह विद्यालय का टॉपर रहा था। विशेष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता व कड़ी मेहनत के साथ साथ शिक्षकों व मित्रों को देता है। उन्हाेंने कहा कि इन सबों से हमेशा बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रही। विशेष ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी इलाहाबाद से की है। वह अपने ब्रांच का टॉपर रहा है। उसे एमबीए के लिए आईआईएम अहमदाबाद व आईआईएम बेंगलुरु से भी कॉल आया है।