पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chatra News Large Amount Of Liquor Recovered From Asansol Gaya Dhanbad Passenger Train

आसनसोल- गया-धनबाद पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में शराब बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुमरीतिलैया | धनबाद रेलमंडल में होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रेनो में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान शनिवार की देर शाम आसनसोल- गया-धनबाद पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ ने लावारिश हाल में भारी मात्रा में इंग्लिश शराब बरामद किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत ट्रेन में जांच के दौरान लावारिश हाल में रखे शराब को जब्त किया गया है। वहीं कोडरमा प्लेटफार्म से भी लावारिश हाल में शराब बरामद किया गया है। बरामद किए गए शराब में 24 पीस केन बीयर, 19 पीस ब्लू इम्पीरियर के अलावा अन्य ब्रांड के शराब शामिल है। जब्त किए शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। संभावना जताई जा रही है कि शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।
खबरें और भी हैं...