पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News License Suspended For 15 Days At Five Clinics For About Two Lakhs

पांच क्लिनिकों पर करीब दो लाख का जुर्माना 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच में पाई गई अनियमितता को लेकर 5 निजी क्लिनिकों पर कार्रवाई की गई है। इन क्लीनिक पर करीब दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इनके लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। क्लिनिकों को 15 दिनों में अपग्रेड करने के बाद जिला स्तरीय कमेटी द्वारा जांच में संतुष्ट पाए जाने के बाद ही इनके लाइसेंस को बहाल करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय हो कि गत 31 जनवरी को राज्य क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के समन्वयक वह जिला स्तरीय टीम के द्वारा इन क्लीनिकों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान इन क्लिनिकों में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई थी। कई क्लिनिक में डॉक्टर गायब पाए गए थे। वही जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज की बात कही जा रही थी। वहीं जांच में डॉक्टर के नाम का मरीज के प्रिसक्रिप्शन से मिलान नहीं हो सका। इसके अलावा अन्य कई तरह के अनियमितता पाई गई थी जो क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का उल्लंघन था। जिन क्लिनिकों पर कार्रवाई की गई है उनमें सिटी नर्सिंग होम झुमरीतिलैया, कोडरमा नर्सिंग होम झुमरीतिलैया, साईं कृपा क्लीनिक परसाबाद, नेहा क्लीनिक परसाबाद व भागवत क्लीनिक झुमरी तिलैया के नाम शामिल हैं। इन क्लिनिकों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक डॉ. शैलेश कुमार चौरसिया की ओर से सिविल सर्जन कोडरमा को पत्र भेजा गया है। पाई गई अनियमितता को लेकर सिटी नर्सिंग होम पर ₹50000 कोडरमा नर्सिंग होम पर ₹20000 साईं कृपा क्लीनिक पर ₹50000 नेहा क्लीनिक पर ₹50000 वह भागवत क्लीनिक पर ₹25000 का जुर्माना लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...