सुलभ शौचालय में वर्षों से बंद है ताला, परेशान
सिमरिया | प्रखंड मुख्यालय के हजारीबाग रोड स्थित एकमात्र बना सुलभ शौचालय इन दिनों ताले के कैद में जकड़ा हुआ है। ताले के कैद होने से लोग परेशान व विवश हैं। बता दें कि यह सुलभ शौचालय प्रशिक्षु आईएस शशिरंजन के नेतृत्व में पंचायत फंड से निर्मित कराया गया था। शौचालय निर्माण का एकमात्र उद्देश्य था कि चौक पर एक भी शौचालय नहीं रहने से जहां यात्री से लेकर चौक के दुकानदार तथा आम नागरिकों को सुलभ व्यवस्था सुविधा मुहैया हो सके। चौक के दुकानदारों को खासे परेशानी झेलनी पड़ रही है जरूरत पड़ने पर लोग दुकान बंद कर घर जाना पड़ रहा है। इसे खुलवाने के लिए तथा चालू करने के लिए लोग कई बार वरीय पदाधिकारियों से शिकायत भी की गयी लेकिन अब तक किन्ही पदाधिकारी ने इसकी सुधि नहीं ली है।