कमल क्लब अध्यक्ष के पिता का निधन
जयनगर | प्रखंड के नौकाडीह निवासी कमल क्लब अध्यक्ष निशांत उर्फ विजय यादव के पिता अर्जुन गोप का निधन मंगलवार की सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गया । स्वर्गीय अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में हुआ। उनके निधन पर विधायक अमित कुमार यादव, सुधीर सिंह, सुरेश यादव, रामजी यादव, पूर्व सदस्य वासुदेव यादव, सुभाष यादव, विदेशी यादव,महावीर यादव सहित दर्जनों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा निधन पर प्रमुख जयप्रकाश राम, समाजसेवी देव नारायण यादव,राजद नेता राजकुमार यादव, पंकज यादव, मुखिया सरिता सिंह ने शोक व्यक्त किया है।