पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तपसा में हुआ महायज्ञ समिति का गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पत्थलगडा | ग्राम तपसा में आगामी 28 अप्रैल से सात दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 14 अप्रैल को ध्वजारोहण किया जाएगा। महायज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया। नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण में आचार्य सुरेंद्र शर्मा व नरेश पांडेय की उपस्थिति में यज्ञ कमेटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष अयोध्या पांडेय, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव पंकज गिरी, उपसचिव कैलाश पांडेय और कोषाध्यक्ष नंद किशोर पांडेय व रामपति पांडेय को बनाया गया। इस मौके पर फनींद्र यादव, राजकुमार पांडेय, शंकर दांगी, मिथलेश साहू, रामवृक्ष पांडेय, पवित्र पांडेय, ब्रह्मदेव दांगी, दोदी महतो, कन्हैया पांडेय, युगेश्वर दांगी व अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...