पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेयजल के मुद्दे पर माले का बेमियादी धरना 16 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विगत 3 माह से परसाबाद जल मीनार से पेयजल आपूर्ति बंद होने के खिलाफ भाकपा माले की ओर से 16 मार्च से परसाबाद स्थित जल मीनार के समीप ग्रामीणों के सहयोग से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे। माले जिला कमेटी सदस्य इब्राहिम अंसारी, प्रखंड सचिव अशोक यादव ने बताया कि दो माह पूर्व भाकपा माले ने परसाबाद जल मीनार से नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पेयजल स्वच्छता विभाग के अलावे कई वरीय अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा गया था, परंतु 3 माह बीतने के बाद भी विभाग के कोई अधिकारी इस पर गंभीरता से नहीं लिया है। अब भाकपा माले मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगी। पार्टी की ओर से अनिश्चित कालीन धरना को लेकर बीडीओ अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि उक्त जलमीनार से परसाबाद, गडगी, कटिया,लपसीयाडीह गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं को नियमित पेयजल आपूर्ति किया जाना है परंतु 3 माह से बंद होने के कारण सभी उपभोक्ता पेयजल के लिए त्राहिमाम हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...