- Hindi News
- National
- Kodarma News Many Departments Are Running Behind In Achieving The Annual Revenue Target
वार्षिक राजस्व लक्ष्य के प्राप्ति में कई विभाग चल रहे हंै पीछे
चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र कुछ दिन ही शेष बचे है, वहीं जिले के कई विभाग निर्धारित सलाना राजस्व के वसूली में काफी पीछे चल रहे है। जबकि कुछ विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत प्रतिशत वसूली कर ली गई है। जो विभाग लक्ष्य की वसूली में काफी पीछे चल रहे है उसमें भू-राजस्व, मापतौल, मत्स्य, विद्युत, निबंधन विभाग,खनन, नगर परिषद के नाम शामिल है। जबकि उत्पाद विभाग, परिवहन, नगर पंचायत सहित कुछ अन्य विभागों की लक्ष्य वसूली की स्थित काफी अच्छी है। लक्ष्य वसूली में पीछे चल रहे विभागों को उपायुक्त रमेश घोलप ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान बचे अवधि में इसे शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है।
वार्षिक लक्ष्य के तहत खनन विभाग को 29 करोड़ का वसूली लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरूद्ध फरवरी माह तक विभाग द्वारा लगभग 8 करोड राजस्व की वसूली की गई है। वहीं विद्युत विभाग द्वारा 10 करोड़ के विरूद्ध अब तक लगभग 5 करोड, मत्स्य विभाग द्वारा 31 लाख के विरूद्ध 10 लाख, नगर पर्षद द्वारा 3 करोड 57 लाख के विरूद्ध 1 करोड़ 99 लाख, परिवहन विभाग के द्वारा 28 करोड़ के विरूद्ध 1 करोड 83 लाख, निबंधन विभाग के द्वारा 8.76 करोड़ के विरूद्ध 5 करोड़, उत्पाद विभाग के द्वारा 60 करोड के विरूद्ध 50 करोड़ की प्राप्ति की गई है।