- Hindi News
- National
- Kodarma News Massive Fall In Crude Oil Prices Should Directly Benefit The Public Cpi M
कच्चे तेल के कीमतों मे भारी गिरावट का लाभ सीधे जनता को मिलना चाहिए : माकपा
कोडरमा | केन्द्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर दो रुपये स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एक रुपये रोड सेस बढ़ाकर अपने को जनविरोधी सरकार होने का प्रमाण दिया है। यह बातें माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं और यह वर्ष 2002 के स्तर पर जाकर प्रति बैरल 30 डॉलर तक चला गया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के कीमतों मे भारी गिरावट का लाभ सीधे जनता को मिलना चाहिए और डीजल पेट्रोल के दामों मे भी भारी कमी किया जाना चाहिए, लेकिन देश जब महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा है, वैसे समय में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा सीधे जनता को मिलना चाहिए, ताकि वे दूसरी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके, लेकिन केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी व सेस बढ़ाकर जनता को लाभ नहीं देकर जन विरोधी होने का परिणाम दिया है।