- Hindi News
- National
- Pratapur News Matka Burst In The Villages Of Pratappur Village To Village Holi In Itkhori Tableau Celebrating Colors In Pathalgada
प्रतापपुर के गांवों में मटका फोड़, इटखोरी में गांव-गांव निकाली होली पर झांकी, पत्थलगडा में जमकर मना रंगों का त्योहार
प्रखंड मुख्यालय के परहियाडीह, रामपुर, कसमार, बभने सहित विभिन्न गांवों में बुधवार को अंधा मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । परहियाडीह व रामपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रामपुर मुखिया खेदू यादव व रामपुर उपमुखिया आनंदी साव ने संयुक्त रूप से किया । इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इस मटका फोड़ कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्ति के आंखों में गमछा बांध कर मटका फोड़ने को कहा जाता है । भाग लेने वाला व्यक्ति यदि मटका को एक बार में नहीं फोड़ता है तो वह प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है । यदि भाग लेने वाला एक बार में मटका को फोड़ देता है तो उसे विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया जाता है । इस कार्यक्रम में ग्रामीण मौज मस्ती और रिकार्डिंग नृत्य करते हैं । महिलाएं, पुरूषों तथा बच्चे प्रतियोगियों को उत्साहित करते हैं । इस मौके पर रामपुर मुखिया खेदू यादव, उपमुखिया आनंदी साव, विजय यादव, पिंकू यादव, महेन्द्र यादव नावासिक मियां, शमीम अंसारी, रामपुर के झामुमो पंचायत अध्यक्ष सिरताज अली राकेश यादव, रंजीत यादव, चंद्रिका बैगा, शिवनंदन साव, अनिल कुमार, राहुल यादव, राजू कुमार, इन्द्रदेव यादव, छोटू साव, बिरेन्द्र यादव सहित दर्जनों महिला व पुरुष शामिल थे ।
उधर ईटखोरी में होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पत्थलगडा थाना प्रभारी व बीडीओ ने प्रखंडवासियों के प्रति आभार जताया है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा और प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी ने बताया कि पत्थलगडा की जनता मनपसंद है। पुरानी यादों को भुला कर सभी ने एकजुटता और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मना कर जिले में एक आदर्श स्थापित किया है। मालूम हो कि पत्थलगडा में होली को लेकर कई संवेदनशील स्थलों में दंडाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बार रंगों की जगह अधिकांश स्थानों में अबीर से होली खेलते लोग नजर आए।
ढोल बाजे के साथ गांव भ्रमण करते पुरोहित व अन्य।
मटका फोड कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि।