पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टंडवा में होली महोत्सव पर हुआ मटका फोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टंडवा |प्रखंड के धनगड़ा पंचायत के रक्सी गांव स्थित विजय चौक मे होली महोत्सव सह मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर अतिथि जिप सदस्य दुलारचंद साहू व सुरेश यादव शामिल हुए। इस दौरान युवाओं के टोली ने डीजे साउंड पर खूब थिरके। इसके बाद युवाओं की टोली ने कतार बद्ध होकर एक दूसरे के ऊपर चढ़कर गगन चुम्बी मटके को फोड़ा गया। इसी के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो गई। लोगों ने रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। खुशी में हुड़दंगियों ने तो एक दूसरे को कपड़े फाड़कर खूब मजे उड़ाए। बताया जा रहा है कि गांव में पिछले बीस वर्षों से कार्यक्रम आयोजित की जा रही है,गांव के सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर होली मनाते हैं। इस मौके पर चंद्रदेव साहू, मनोज साहु, राजेश साव, गौरी शंकर यादव, प्रेम साव, टीकम भुइया, गंगाधर, राजेश, रामलखन, अर्जुन समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...