- Hindi News
- National
- Jhumritilaya News Meaning Religion Work And Salvation Are All Complete By Doing Service Hansanand
गाेसेवा करने से अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष चारों पूर्ण हाेते है : हंसानंद
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 4 दिवसीय गौ कथा के दूसरे दिन प्रवचनकर्ता स्वामी हंसानंद गिरी जी महाराज ने रामायण कथा की चर्चा करते हुए कहा की रामायण का जहां-जहां वर्णन है वहां-वहां गाय है। रावण का वध भगवान नहीं करते। रावण ब्राह्मण था लेकिन रावण गौ घातक था। गायों की हत्या करता था। जेही जेही देश, धेनु द्विज पावै नगर गांव पूर आग लगावे। तात्पर्य है कि रावण जिस जिस स्थान पर गाय को देखता था उस पूरे नगर गांव को ही आग लगा देता, इस कारण से ही भगवान ने रावण का वध कर दिया। भगवान राम गायों के लिए वनवास जाना पसंद किए। गाय एक मात्र ऐसी पशु है जो जितना ऑक्सीजन लेती है उसका दुगना ऑक्सीजन छोड़ती है। जिस घर में गाय होती है उस घर मे ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। अगर मनुष्य भारतीय नस्ल की गाय के समक्ष जा कर उसके शरीर पर हाथ फेरे, उसके मूत्र का सेवन करे, घी का सेवन करे तो पूरे विश्व में फैल रही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
गाय के दूध में एंटीवायरस, एन्टीटोक्सिन पाया जाता है। उन्होंने कहा की गौ सेवा करने से अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष चारों पूर्ण हाेते है। कथा के पूर्व यजमान के रूप में राजू यादव व उनकी प|ी रेखा देवी ने गीता पुस्तक का संकल्प कर के स्वामी जी का तिलक वंदन किया जब कि राजू यादव ने स्वामी जी को माला पहनाया, जिसके पश्चात दोनों यजमान,गौशाला समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन,सुषमा सुमन व प्रदीप सुमन ने संयुक्त रूप से गौ आरती की। गौ कथा के उपरांत सज्जन शर्मा, अमन काप्सीमे, उपेंद्र दुबे, नारायण सिंह, पवन भोजगरिया व नवल बागरिया को कार्यक्रम में योगदान के लिए स्वामी जी द्वारा उन्हें अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर अंशुल दिक्षित, नीतीश पाठक, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार, संतु यादव आए है। मौके पर दिनदयाल केडिया,मिथलेश गुप्ता,नारायण सिंह, रामचंद्र यादव,उमा देवी,मीना देवी,सरिता देवी उपस्थित थे।