टंडवा में सरहुल पर्व को लेकर बैठक कल
टंडवा | प्रखंड स्तरीय सरहुल पर्व मनाए जाने को लेकर शनिवार को बैठक आहूत की गई है। बैठक पुराने कॉलेज के मैदान मे सुबह ग्यारह बजे से रखी गई है। उक्त आशय की जानकारी सरना समुदाय के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर उरांव ने दिया है। उन्होंने प्रकृति का पर्व सरहुल की सफलता को लेकर सरना समुदाय के लोगों के अलावे सभी गणमान्य व बुद्धिजीवियों को समय पर बैठक में आने की अपील की है।