- Hindi News
- National
- Chatra News Mirror Of Odf District Showing Incomplete Toilets Built In Kaura Village Of Pratappur
प्रतापपुर के कौरा गांव में बने अधूरे शौचालय दिखा रहा ओडीएफ जिले काे आइना, जिले के और प्रखंडों की स्थिति भी खराब
शौचालय बने नहीं और जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। जिले के प्रतापपुर प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में अब भी कई शौचालय अधूरा पड़ा है। ग्रामीण ऐसे अधूरे शौचालयों में गोबर के बने गोयठा सहित अन्य जलावन चीजें रखने में उपयोग कर रहे है। शौचालय निर्माण के मामले में प्रतापपुर प्रखंड के एघारा पंचायत के कौरा गांव का हाल तो और भी बत्तर है। इस गांव में 69 शौचालय निर्माण के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के खाते में आठ लाख 28 हजार रुपए की राशि भेजी गई थी। लेकिन इसमें से 35 ही शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। शेष 34 शौचालय अब भी अधूरा है। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जिले में शौचालय का निर्माण कराया गया है । यह शौचालय ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से बनाया गया है । इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में प्रत्येक शौचालय का प्राक्कलन राशि 12 हजार रुपए की दर से समिति के खाते में राशि भेजी गई थी। इस समिति के खाते का संचालन अध्यक्ष और मुखिया संयुक्त रूप से करते है । पंचायत के मुखिया अध्यक्ष और गांव की जल सहिया कोषाध्यक्ष होती है। कौरा गांव में अब भी दो दर्जन से अधिक लाभुकों का शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है। इन लाभुकों में महेश ठाकुर, श्यामदेव साहू, कारू साव, भीम राम, मंजय राम, राजेंद्र पाठक व दिया राम आदि शामिल है। दिया राम के घर शौचालय निर्माण के लिए सिर्फ गढ्ढा खोदा गया है। किसी लाभुक का दीवार खड़ा है तो किसी का ढलाई तक कार्य हुआ है। गांव में 69 के घरों में शौचालय निर्माण के लिए वर्ष 2018 में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के खाते में आठ लाख 28 हजार रुपए भेजी गई थी। राशि की निकासी तो कर ली गई पर मात्र 35 शौचालय का ही निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। शेष 34 शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा है।