पुलिस की तत्परता से गुम हुई बच्ची वापस मिली
कोडरमा | तिलैया थाना की तत्परता के कारण बाजार से गुम हुई एक चार वर्षीय बच्ची को बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया। जानकारी अनुसार रविवार को डोमचांच थाना अंतर्गत महेशपुर निवासी रमेश कुमार मेहता होली पर्व को लेकर बाजार में सामान खरीदने के लिए तिलैया आए थे। खरीदारी के दौरान उनकी 4 साल की बच्ची ऋषिबाला कुमारी भीड़ में कहीं गुम हो गई। इसकी सूचना तिलैया पुलिस को मिलने पर वे तुरंत हरकत में आई और भीड़ से खोजकर उसकी बच्ची को उनके पिता को सुपुर्द किया। थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर ने बाजार करने वाले लोगों से अपने बच्चो पर ध्यान रखने की अपील की है।