- Hindi News
- National
- Chatra News Mla In Tandwa Boosted Morale Of Artists And People By Singing Fagua Song
टंडवा में विधायक ने फगुआ गीत गाकर कलाकारों व लोगों का बढ़ाया मनोबल
टंडवा |रंगों का पर्व होली प्रखंड भर मे मंगलवार को शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। हालांकि होली का दौर बुधवार देर शाम तक चलता रहा। हर चौक चौराहों पर डीजे की धुन पर लोग नाचते रहे। इस दौरान लोग आपसी सौहार्द कायम करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने का दौर देर शाम तक चलती रही। चौक चौराहों के अलावा लोगों अपने परिचित के घर घर जार कर अबीर गुलाल लगा कर जहां बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं लोग गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। लोग रंगों की जगह अबीर गुलाल से होली खेली।
सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के पैतृक आवास में होली की महफिल दिन भर सजी रही। विधायक दास ने आने वाले लोगों को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान बड़ों का पैर छूकर जहां आशीर्वाद लिया। वहीं अन्य को गले लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। जबकि स्थानीय गायकों द्वारा फगुआ गीत का दौर शाम तक जारी रहा। विधायक दास ने खुद फगुआ गीत गाकर स्थानीय कलाकारों का हौसला बढ़ाया। लोगो ने जमकर थिरके। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी समेत पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपाइयों ने होली का पर्व मनाते हुए बधाई दी। विधायक श्री दास ने होली के पर्व को लेकर विधानसभा क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी।
होली को देखते हुए प्रखंड के हर चौक चौराहों पर पुलिस तैनात थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। असमाजिक तत्वों पर नजर थी।