पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इटखोरी में छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांति से मनी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड इटखोरी प्रखंड में छीट फुट स्थानों पर मामूली बातों पर दो गुटों के बीच मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण माहौल में रंगों का त्यौहार होली संपन्न हो गया।इस त्यौहार के मौके पर प्रखंड वासियों ने मंगलवार सुबह से शाम तक होली का लुत्फ उठाए।वे लोग एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस त्यौहार के मौके पर विभिन्न गांवों एवं मुहल्लों में लोग ढोलक,झाल और मंजीरे के साथ फगुआ गीत गाकर जमकर थिरके।साथ हीं अपने-अपने घरों में बने पकवान व लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाए। होली की सबसे ज्यादा खुशी बच्चों में देखी गई। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया। होली त्यौहार पर कोरोना वायरस को लेकर चिकन की बिक्री मंदा रही। वहीं लोगों ने हरी-हरी साग सब्जियों व दूध-दही पनीर,मक्खन तथा पूड़ी और खीर का लुत्फ उठाए। यहां मटन सात से आठ सौ रुपये प्रतिकिलो बिका।मछली भी ऊंचे कीमत पर बिक्री हुआ। अधिकांश लोग मंगलवार के बजाय अपने-अपने घरों में बुधवार को मांस मछली बनाए।और अपने परिजनों के साथ इसका लुत्फ उठाए।

खबरें और भी हैं...