- Hindi News
- National
- Kodarma News Motivated To Raise Voice Against Domestic Violence And Exploitation
घरेलू हिंसा और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया
प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय किसान संघ व टीडीएच ने महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओ को घरेलू हिंसा व अधिकार के प्रति संवेदनशील बनाने व शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर संघ के सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं है। संस्था के सामाजिक उत्प्रेरक कविता रानी, कलावती देवी ने महिलाओं के बीच केक काटकर महिलाओं को सम्मानित किया। मौके पर कविता रानी ने कहा कि नारी ऐसी शक्ति है जिसके बिना जीवन अधूरा है। मौके पर ग्राम संगठन की पूजा देवी, मनीता देवी, उर्मिला देवी, सरोजा देवी, पिंकी देवी, बबिता देवी, वार्ड सदस्य गुड़िया देवी सहित अन्य लोग मौज्ूद थे।