पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशिक्षण भवन में लगे नौ वॉल फैन की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा | शहर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब चोर सरकारी संस्थानों को भी निशाना बना रहें हैं। पूरा शहर होली के जश्न में मशगूल था। इधर चोर डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में लगे पंखे को ले भागे। इस भवन से लगभग नौ वॉल फैन ले उड़े। इस मामले में डीअारडीए के नाजिर प्रमोद माथुर ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि होली को लेकर सोमवार व मंगलवार को अवकाश के कारण सरकारी कार्यालय बंद था। रविवार की छुट्टी थी। लगातार तीन दिनों तक कार्यालय बंद रहने का फायदा चोरों ने आसानी से उठाया। डीअारडीए प्रशिक्षण भवन के पूरब वाले हिस्से की दरवाजा में लगे ताला वाले सिटकिनी को कबाड़ दिया और अंदर प्रवेश कर आराम से वॉल फैन को ले गए। जबकि सीलिंग फैन को चोरों ने छोड़ दिया। बताया जाता है कि वॉल फैन महंगा और नई था। इसलिए चोरों ने वॉल फैन को ही चुरा लिया।
खबरें और भी हैं...